पर्यावरण एवं सुरक्षा इकाई

पर्यावरण हेतु सतत बनी रहने वाली पहलें

“बेहतर कल के लिए एक बेहतर पर्यावरण” ही वह विचारधारा है जिसमें हमारा विश्वास है | ऊर्जा उत्पादन के अतिरिक्त यूपीआरवीयूएनएल एक हरित भविष्य हेतु पर्यावरण संरक्षण हेतु भी वचनबद्ध है | स्वच्छ तथा सतत ऊर्जा उत्पादन वे विचार हैं जो हमारे कार्यों में परिलक्षित होते हैं |

हमारा लक्ष्य है कि हम भविष्य की पीढ़ियों तथा पर्यावरण के प्रति उत्तरदायित्व बोध के साथ आगे बढ़ें | यूपीआरवीयूएनएल की प्रतिबद्धता है कि विभिन्न अत्याधुनिक प्रदूषण नियंत्रण प्रौद्योगिकी को अपना कर वातावरण की सुरक्षा करे व जल संसाधनों का संरक्षण करे |

यूपीआरवीयूएनएल ने संसाधनों के अपव्यय को न्यूनतम बनाने तथा संयंत्र के सह-उत्पादों के अधितम उपयोग हेतु सतत प्रयत्नों की अवधारणा को अपनाया है | हमारी प्रतिबद्धता के एक भाग के तौर पर कॉर्पोरेट व संयंत्र स्तर पर एक समर्पित पर्यावरण निगरानी प्रकोष्ठ की स्थापना की गई है जो पर्यावरण के नियमों व वैधानिक आवश्यकताओं का अनुपालन कर सके |

यूपीआरवीयूएनएल के अस्तित्त्व में आने के साथ ही प्रदूषण नियंत्रण साधन इसके आधारभूत कार्यक्रम का एक भाग रहे हैं | नवीन प्रदूषण नियंत्रण प्रौद्योगिकी तथा पुराने प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों का उन्नयन, अपने ऊर्जा उत्पादन केन्द्रों के आस पास स्वच्छ हवा होना सुनिश्चित करना जैसे प्रयासों के साथ यूपीआरवीयूएनएल ने स्वयं को इस उद्योग में सर्वश्रेष्ठ रूप से स्थापित किया | उद्देश्यों को हासिल करने के दृष्टिकोण से निम्नलिखित अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी स्थापित की जा चुकी है/स्थापित की जा रही है :-

  • इलेक्ट्रो-स्टेटिक प्रेसीपीटेटर्स का उन्नयन व रेटरोफिटिंग
  • ईंधन गैस को डी-सल्फर करने की प्रणाली
  • निम्न-नॉक्स बर्नर/एस सी आर/एसएनसीआर
  • कूलिंग टावर्स
  • राख के तटबंध बनाना व राख निस्तारण प्रणाली
  • राख जल पुनर्प्रयोग प्रणाली
  • सूखी फ्लाई ऐश निकालने की प्रणाली
  • द्रव अपशिष्ट उपचार संयंत्र तथा शून्य निकासी सुनिश्चित करने की प्रणाली
  • मलजल उपचार संयंत्र तथा सुविधाएं

यूपीआरवीयूएनएल द्वारा वर्तमान में स्थापित तथा नए बनने वाले ताप विद्युत संयंत्रों में पर्यावरण प्रबंधन क्षेत्र में निम्नलिखित अतिरिक्त साधन अपनाए गए हैं :-

  • संचालन चरण के दौरान पर्यावरण प्रबंधन
  • पर्यावरणीय मापदण्डों की निगरानी
  • ऑनलाइन डाटाबेस प्रबंधन
  • पर्यावरण समीक्षा
  • संसाधन संरक्षण
  • जोखिम वाले अपशिष्ट का प्रबंधन
  • परित्यक्त राख भंडारों का सुधारीकरण
  • हरित पट्टी विकास
  • नगरीय अपशिष्ट जल का ऊर्जा उत्पादन में प्रयोग
क्र0 सं0 डाउनलोड करे आर्डर संख्या विवरण
1

भारत के राजपत्र में दिनांक 25.01.2016 को पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा केन्द्रीय पर्यावरण (संरक्षण) नियम, 1986 में संशोधन की अधिसूचना जारी किए जाने के संबंध में
साइज :166.11 KB भाषा : Hindi

2

भारत के राजपत्र में दिनांक 3.11.2009 को पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा ईंटों के विनिर्माण में फ्लाई ऐश का प्रयोग किए जाने हेतु अधिसूचना जारी किए जाने के संबंध में
साइज :444.5 KB भाषा : Hindi

3

भारत के राजपत्र में दिनांक 14.09.1999 को पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा ईंटों के विनिर्माण में फ्लाई ऐश का प्रयोग सहित कुछ अन्य विषयों पर अधिसूचना जारी किए जाने के संबंध में
साइज :380.69 KB भाषा : Hindi

4

यूपीआरवीयूएनएल की सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) नीति के संबंध में
साइज :882.67 KB भाषा : Hindi

5

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की ऐश उपयोगिता नीति।
साइज :167.91 KB भाषा : Hindi