इतिहास/पृष्ठभूमि

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड का गठन कम्पनी अधिनियम 1956 के अन्तर्गत दिनांक 25.08.1980 को किया गया था, जिससे राज्य में नये ताप विद्युत ग्रहों का निमार्ण किया जा सके। निगम द्वारा पहली बार ऊंचाहार ताप विद्युत ग्रह (2x210 मेगावाट ) का निर्माण किया गया था, इसे दिनांक 13.02.1992 को एन0टी0पी0सी0 को हस्तांन्तरित कर दिया गया था। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत सुधार अधिनियम 1999 तथा उत्तर प्रदेश स्थानान्तरण योजना 2000 के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद को राज्य के 3 सरकारी उपक्रमों में विभाजित कर दिया गया जिसके अन्तर्गत उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड, उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड तथा उत्तर प्रदेश पावर ट्रान्समिशन कारपोरेशन लिमिटेड का गठन क्रमशः विद्युत उत्पादन, विद्युत वितरण तथा विद्युत पारेषण हेतु किया गया। तत्पश्चात राज्य के ताप विद्युत ग्रहों का संचालन उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड को हस्तान्तरित कर दिया गया।